उत्तराखंड की बेटी ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। चमोली जिले की मानसी नेगी ने 37 वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 किलोमीटर वाक रेस में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता है।
वाॅक रेस का नया नेशनल रिकॉर्ड
मानसी ने 47:30.94 मिनट में 10 किमी की वाॅक रेस पूरी कर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है । उनकी कामयाबी से खुशी की लहर है। सीएम धामी ने उन्हें बधाई दी है।
मानसी को सीएम ने दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई देते हुए कहा है कि चमोली निवासी मानसी नेगी द्वारा 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 10 कि.मी. रेस वॉक प्रतिस्पर्धा में नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा की मानसी नेगी की यह स्वर्णिम सफलता देवभूमि उत्तराखंड के अनेक नवोदित खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।




+ There are no comments
Add yours