उत्तराखण्ड

मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस पर कसा व्यंग कहा कांग्रेस को बजट निराशाजनक ही लगने वाला है

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी चौहान ने गैरसैण सत्र की आड़ में प्रदेश सरकार के बजट की आलोचना करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमेशा पृथक राज्य निर्माण के खिलाफ रहने वाले कांग्रेसी नेता अब गैरसैंण के विकास का रोना रो रहे हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष समेत कांग्रेस के नेताओं को बजट निराशाजनक नजर आता है क्योंकि अंतयोदय परिवारों के लिए मुफ्त 3 सिलेन्डर, सभी वर्ग के छात्रों को मुफ्त पुस्तकें, गौ संरक्षण, नन्दा गौरा योजना, एससी एसटी पिछड़े वर्ग किसानों समेत अन्य कमजोर तबके के लिए बजट में प्रावधान करना उनके लिए कोई मायने नहीं रखता है ।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी चौहान ने पूर्व सीएम हरीश रावत द्वारा उठाए जा रहे गैरसैंण सत्र व गैरसैण के विकास के मुद्दे पर पलटवार करते हुए कहा कि राज्य के विकास के लिए विपक्ष को सकारात्मक सुझाव रखने चाहिए, लेकिन वह गैरसैंण को ढाल बनाकर राजनैतिक अस्तित्व को बचाने की फिराक में है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने व्यंग कसते हुए कहा कि कांग्रेस को बजट निराशाजनक ही लगने वाला है क्योंकि उनके लिए राज्य की मातृ शक्ति,  गरीब, पिछड़े-शोषित वर्ग, किसानो, छात्रों, पूर्व सैनिकों समेत राज्य के विकास में लगे समाज के सभी तबके, वोट बैंक से अतिरिक्त कुछ नहीं हैं । उन्हें अपने सत्ताकाल की बड़ी बड़ी कागजी योजनाओं में मोटा मोटा कमीशन वाला बजट ही पसंद आता है ।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago