मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने दून विश्वविद्यालय की नियुक्तियों में हुई धांधली के बारे में मीडिया को कराया अवगत

उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा यूकेडी कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें मीडिया से रूबरू होते हुए मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने दून विश्वविद्यालय की नियुक्तियों में हुई धांधली के बारे में मीडिया को अवगत करवाया,  उनके अनुसार RMS कंपनी जो  UKSSSC पेपर लीक मामले में विवादित नजर आई थी उसकी संलिप्तता दून विश्वविद्यालय की परीक्षाओं भी है।

अब UKD की मांग है UKSSSC घोटाले के साथ-साथ अब दून विश्वविद्यालय में हुई नियुक्तियों की जांच भी CBI से करवाई जाए और जब तक CBI को जांच नहीं सौंपी जाती तब तक इन नियुक्तियों की जांच STF को सौंपी जाए। शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया कि दून विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर, सहायक अभियंता और सहायक लेखाकार की भर्तियों में गड़बड़ी हुई हैं जिनकी जांच करवाना अति आवश्यक है ।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours