उत्तराखण्ड

प्रदेश कार्यालय में प्रातः जी एस टी के संबंध में राष्ट्रीय व्यापार मंडल की हुई बैठक

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां राज्य कर विभाग द्वारा आम व्यापारियों पर किए जा रहे जी एस टी के नाम पर सर्वे व अनावश्यक उत्पीड़न के खिलाफ राष्ट्रीय व्यापार मंडल की महानगर इकाई देहरादून के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लच्छू गुप्ता एवं प्रदेश महामंत्री डी डी अरोड़ा को इस विषय पर अवगत कराया।

वहीं प्रदेश कार्यालय में प्रातः इस विषय बैठक हुई जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष हरीश नारंग तथा प्रदेश मंत्री कुलदीप कुमार विनायक और राहुल चौहान तथा प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार तिवारी तथा महानगर महामंत्री नितिन जैन, महानगर कार्यकारिणी पदाधिकारी ललित आनंद, अमन गुप्ता एवं राजन आनंद महानगर की तरफ से बैठक में उपस्थित हुए।

प्रदेश अध्यक्ष लच्छू गुप्ता ने तत्काल इस कार्रवाई को रोकने की मांग की राष्ट्रीय व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल वित्त मंत्री से इस विषय पर आज कल में विस्तृत चर्चा करेगा। प्रार्थना की कि इस कार्यवाही को तुरंत रोका जाए और व्यापारियों के साथ बैठक कर इस विषय पर हल निकाला जाए। प्रदेश महामंत्री डी डी अरोड़ा ने मांग की कि सभी व्यापारियों को पहले विभाग की तरफ से जन अभियान चला जागृत कराया जाए कोरोना काल एवं बारिश के मौसम में व्यापार पहले से ही मरा हुआ है उस पर व्यापारी पर अनैतिक व असंवैधानिक कार्रवाई न की जाए अरोड़ा का कहना था कि आज महानगर में तथा प्रदेश में जितने भी व्यापार संगठन अलग-अलग चल रहे हैं वह सभी इस विषय पर एक साथ एकजुट होकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाने में सक्षम है और आवश्यकता पड़ी तो वह सभी संगठनों से बात कर उनको एकजुट कर इस विषय पर आवाज उठाने का प्रयास अवश्य करेंगे। महानगर अध्यक्ष राहुल ने कहा कि आप केवल सर्वे का कार्य करें खातों की जांच का नहीं आपको केवल registration certificate  मांगने का अधिकार है वह फाइल में भी दिखाया जा सकता है सर्टिफिकेट को चस्पा करने के लिए सभी को जागरुक व्यापार संगठन के द्वारा किया जाएगा तब तक सर्टिफिकेट दिखाने पर व चस्पा ना होने पर कोई भी दंडात्मक कार्यवाही ना की जाए और किसी भी प्रकार के खातों की जांच ना की जाए। संगठन महामंत्री तिवारी ने कहा की व्यापारी के संवैधानिक अधिकारों का हनन ना करें सरकार को भी सहयोग पूर्ण रवैया अपनाना चाहिए ।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago