उत्तराखंड तीर्थ पुरोहित महापंचायतों के सदस्यों ने यात्रा व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को सांय मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड चारधाम तीर्थपुरोहित महापंचायत के सदस्यों ने महामंत्री बृजेश सती के नेतृत्व में भेंट की। उन्होंने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं तथा यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुगमता से देव दर्शन की व्यवस्था के निर्णय के प्रति मुख्यमंत्री का आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम व सफल हो इसके लिये हम सबको सहयोगी बनना होगा ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु हमारी देवभूमि के संदेश को देश व दुनिया में पहुंचाने में भी मददगार बने। इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित प्रशांत डिमरी, संजय तिवारी, आचार्य लक्ष्मी पाण्डे आदि उपस्थित थे।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours