उत्तराखण्ड

इंस्टाग्राम पोस्ट से मेटा को मिला अलर्ट, पुलिस ने हर की पैड़ी से युवक को बचाया

अमेरिका से मेटा कंपनी की एक कॉल से पुलिस ने हरिद्वार के एक व्यक्ति को आत्महत्या करने से रोक लिया। उसे हर की पैड़ी के पास से पकड़ लिया गया। व्यक्ति की थाने में काउंसलिंग कराई गई। पता चला कि वह पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या करने जा रहा था। इससे पहले उसने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखी थी। साइबर थाना पुलिस ने मेटा के नोडल अफसर अश्विन मधुसूदन को धन्यवाद दिया है। एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप संचालित करने वाली कंपनी मेटा इन सोशल मीडिया पर संदिग्ध पोस्ट की निगरानी भी करती है। खासकर इस तरह की पोस्ट, जिसमें आत्महत्या करने या अन्य जानलेवा कार्रवाई की बात हो। ऐसे में एक कॉल व एक ई-मेल बृहस्पतिवार को साइबर थाना पुलिस को मिला था।

इसमें बताया गया था कि हरिद्वार के शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने आत्महत्या करने के संबंध में इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखी है। इसका संज्ञान लेते हुए एएसआई मुकेश चंद और कांस्टेबल नितिन रमोला ने हरिद्वार पुलिस से संपर्क किया। इस पर हरिद्वार कोतवाली पुलिस देर रात करीब साढ़े 12 बजे व्यक्ति को खोजते हुए उसके घर पहुंच गई। वहां से पता चला कि वह घर से बाहर गए हैं।

पुलिस ने व्यक्ति के फोटो के आधार पर उसे हर की पैड़ी के पास घूमते हुए पकड़ लिया। पुलिस उसे तत्काल अपने साथ कोतवाली ले गई। यहां व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह पारिवारिक कलह के कारण काफी समय से परेशान था। उसके मन में कई बार आत्महत्या के विचार आए। इस बीच उसने बृहस्पतिवार को आत्महत्या करने का मन बना लिया और गंगा में छलांग लगाने वाला था।

इससे पहले ही उसने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी। ताकि, उसके परिवार वालों व अन्य लोगों को पता चल सके। इसके बाद पुलिस ने उसकी काउंसलिंग की। करीब डेढ़ घंटे की काउंसलिंग के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि सूचना मेटा के भारतीय क्षेत्र के नोडल अफसर अश्विन मधुसूदन की ओर से आई थी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago