उत्तराखंड:- उत्तराखंड में फिर मौसम बदलने वाला है, काफी दिनों की गर्मी के बाद आम जनमानस को राहत मिलेगी। उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते अगले 24 घंटे में देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, टिहरी, पौड़ी में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। जबकि 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। बारिश और बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
दूसरी ओर मौसम में बदलाव के चलते राज्य के पर्वतीय इलाकों में सोमवार को बारिश हुई। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक चमोली के पांडुकेश्वर में सबसे अधिक 12.5 मिमी, नारायण आश्रम में सात मिमी, जौलजीबी में 6.5 मिमी, तपोवन में पांच मिमी, जखोली में 10 मिमी, मुंस्यारी में 8.4 मिलीमीटर, धारचूला में चार मिमी और ऊखीमठ में 2.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक अगले 24 घंटे में देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में बारिश के साथ ही बिजली गिरने और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी संभावना है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…