उत्तराखंड में अगले 24 घंटें में भारी बारिश के आसार बताए गए हैं। वहीं मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कुमाऊं के लिए ऑरेंज अलर्ट और गढ़वाल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि इस समय कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों में बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुमाऊं व उससे सटे गढ़वाल के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत बारिश के आसार हैं। जबकि गढ़वाल क्षेत्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।
भारी बारिश को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। बताया कि कुमाऊं क्षेत्र में भारी बारिश के मद्देनजर सरकार, शासन व राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। वहीं दून में शनिवार को बादल छाए रहेंगे। जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ ही तेज बौछार पड़ने की संभावना है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…