मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर किया यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार को देखते हुए 6 जुलाई तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कुमाऊं क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 6 जुलाई तक प्रदेशभर में भारी बारिश के चलते येलो अलर्ट है। भारी बारिश के कारण संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने से रास्ते बंद हो सकते हैं। इसके साथ ही नदियों और नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है।

निदेशक विक्रम सिंह ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी-नालों के किनारे ना जाएं। चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री मौसम का अपडेट लेकर ही यात्रा करें। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ ही बारिश के आसार हैं, जबकि देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours