पर्यटकों के आने से मिनी स्विट्जरलैंड कौसानी हुआ गुलजार

देहरादून:-  शहरों की गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहाड़ों का रूख कर रहे है।  प्रकृति की वादियों से ढकी देवभूमि उत्तराखंड में लगातार सैलानियों का हुजूम बढ़ता जा रहा है। सैलानी केवल नैनीताल या मसूरी ही नहीं बल्कि भारत के मिनी स्विट्जरलैंड से विख्यात कौसानी में भी आ रहे है।

साथ ही पर्यटकों के यहा आने से पहाड़ गुलजार होने लगे है। कौसानी से हिमालय की चोटियों के शानदार और मनोरम दृश्य दिखाई दे रहे हैं। पर्यटक चीड़ के घने पेड़ों से घिरी कौसानी से बैजनाथ कत्यूरी, सोमेश्वर और गरुड़ की सुंदर घाटियों का अद्भुत नजारे का अवलोकन कर रहे हैं। तराई में गर्मी चरम पर है। वहीं, पहाड़ का मौसम अभी भी सुहावना बना हुआ है।

कौसानी उत्तराखंड के बागेश्वर में स्थित एक हिल स्टेशन है। वीकेंड में समय बिताने के लिए यह बेस्ट डेस्टिनेशन है। शोर शराबे से दूर कौसानी को महात्मा गांधी ने भारत का स्विट्जरलैंड कहा था। सुबह-शाम की ठंडी हवाएं पर्यटकों को यहां बांधे हुए हैं। कौसानी के 80 फीसदी होटल फुल हो गए हैं। । इसके अलावा बैजनाथ, बागेश्वर में भी चहल-पहल बढ़ गई है। बंगलूरू, गुजरात, दिल्ली, लखनऊ, बनारस समेत देश के कई जिलों से यहां पर्यटक पहुंच रहे हैं। पिंडारी ग्लेशियर की साहसिक यात्रा पर भी निकल रहे हैं। जिससे व्यापारी और स्थानीय लोगों के चेहरे खिले हुए हैं।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours