मंत्री डॉ. धन सिंह रावत पांच दिवसीय गढ़वाल भ्रमण पर, करेंगे चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं पर अधिकारियों से चर्चा

कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत अपने पांच दिवसीय गढ़वाल भ्रमण के दौरन श्रीनगर, रुद्रप्रयाग व चमोली में चारधाम यात्रा मार्गो पर स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके साथ ही नशा मुक्ति अभियान को लेकर ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विभिन्‍न स्‍कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ नशा मुक्ति अभियान को लेकर आयोजित जन जागरुकता रैली में प्रतिभाग करेंगे। गढ़वाल भ्रमण के दौरन डॉक्टर रावत विभिन्न योजना का लोकार्पण एव शिलान्यास भी करेंगे।

पांच दिवसीय गढ़वाल भ्रमण पर रवाना होने से पहले मीडिया को जारी एक बयान में सूबे के शिक्षा, उच्च शिक्षा ,चिकित्सा स्वास्थ्य  एवं सहकारिता मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने बताया कि आगामी चारधाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार पुरी तरह मुस्तैद है इसी क्रम में चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ावों श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, गुप्तकाशी, फाटा, केदारनाथ ,कर्णप्रयाग ,चमोली, जोशीमठ पांडुकेश्वर व बद्रीनाथ में स्वास्थ्य सेवाओं से सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे ताकि इस वर्ष चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

डॉ. रावत ने बताया कि अपने भ्रमण के दौरान वह विभिन्न स्थानों पर शिक्षा विभाग द्वार आयोजित नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे, तथा छात्र छात्राओं को नशे के प्रति सजग करने के साथ ही नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए आम जनमानस को जागरूक करने की अपील करेंगे। गढ़वाल भ्रमण के दौरान डॉक्टर रावत हेमवती नंदन बहुगुणा केंन्द्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय एवं एनआईटी श्रीनगर के अधिकारियों के साथ बैठक विभिन्न बिंदु पर चर्चा करेंगे।

इस दौरन स्वास्थ्य मंत्री डॉ रावत ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में उप जिला चिकित्सालय का भूमि पूजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू के ट्रांजिस्ट हॉस्टल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिरपालीसैंण के आवासीय भवनों सहित अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दो दर्जन से अधिक योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा डॉ. रावत भारतीय जनता पार्टी चमोली थलीसैंण मंडल पैठाणी मंडल, खिर्सू मंडल तथा पाबौ मंडल की बैठकों में भी प्रतिभाग करेंगे।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours