मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल सड़को, आदि के बारे में अधिकारियों से ली विस्तार जानकारी

प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को नेशविला रोड स्थित निजी आवास में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल सड़को, पुलों, आंतरिक मार्गो के निर्माण कार्यों की प्रगति की अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली।

मंत्री जोशी ने बैठक के दौरान अधिकारियों को सहस्त्रधारा रोड़ का डामरीकरण बारलोगंज चामासारी, सालावाला, विजय कालोनी, सहस्त्रधारा बायपास, अमन विहार, धोरन वाला, दून विहार सहित कई जगहों की आंतरिक सड़क मार्गों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही मंत्री गणेश जोशी ने निर्धरित तिथि पर कार्य पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

PWD के  अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए मंत्री गणेश जोशी
PWD के अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए मंत्री गणेश जोशी

बैठक में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रथम चरण के कार्य लगभग पूर्ण हो चुके है। द्वितीय चरण के कार्यों का इस्टीमेट शासन को भेज दिया गया है। वहीं बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने सड़क,पुल, आंतरिक मार्गो में आ रही फोरेस्ट क्लिरेंस की दिक्कतों को शीघ्र दूर कर निर्माण कार्यों को जल्द शुरू करने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, बीर सिंह, अधीक्षण अभियंता प्रत्युश कुमार, अधिशासी अभियंता डीसी नौटियाल, ए. ई. पीवी सिंह, कपिल कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours