उत्तराखण्ड

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल युवकों के साथ मारपीट प्रकरण, भाजपा हाईकमान ने लिया

देहरादून:- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मारपीट प्रकरण का भाजपा हाईकमान ने भी संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी इस संबंध पार्टी नेतृत्व से बात की है। उधर, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद को संयम बरतने की सलाह दी गई है। बुधवार को कैबिनेट बैठक के बाद सीएम धामी ने कैबिनेट मंत्री को सचिवालय में तलब किया था। सूत्रों ने बताया कि सीएम धामी ने अकेले में पौन घंटे से अधिक समय अग्रवाल से बात की और उन्हें विवादों से बचने को कहा गया।

इसके बाद सीएम अपने दफ्तर से जब वापस आवास के लिए लौटे तो उनके साथ अग्रवाल नहीं थे। मीडिया से बचने के लिए वे दूसरे रास्ते से निकल गए। दरअसल, ऋषिकेश में सरेराह कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद का मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद से सीएम धामी भी उनसे काफी नाराज हैं।

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बीती रात ही दिल्ली में पार्टी नेतृत्व को घटनाक्रम की पूरी जानकारी दे दी है। उधर, दोपहर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार ने भी सीएम धामी से इस प्रकरण पर बात की और कैबिनेट मंत्री को शांत रहने के लिए निर्देशित करने का आग्रह किया। भट्ट ने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago