मंत्री रेखा आर्य ने कहा :- गुरूनानक देव जी ने छूआछूत, अंधविश्वास और पाखण्ड को दूर कर प्रेम, एकता, समानता तथा आपसी भाईचारे का दिया संदेश

रुद्रपुर: आज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रुद्रपुर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सिंह सभा पहुंच आशीर्वाद लिया, साथ ही प्रसाद ग्रहण कर सेवा कार्य किया। मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि सिखों के प्रथम गुरू श्री गुरूनानक देव जी ने छूआछूत, अंधविश्वास और पाखण्ड को दूर कर प्रेम, एकता, समानता तथा आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

उन्होंने अंधविश्वास एवं सामाजिक बुराईयों के प्रति विरोध करते हुए समाज सुधार का काम किया। प्रकाश पर्व के रूप में मनाए जाने वाला यह अवसर हमें अंधियारे से उजियारे की ओर आगे बढ़ाने का संदेश देता है। उन्होंने इस दौरान सभी प्रदेशवासियों से आह्नवान किया कि हमें इस पावन अवसर पर गुरूनानक देवजी के संदेशों को आत्मसात कर जनकल्याण तथा देश-प्रदेश की उन्नति में भागीदारी निभाने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान गुरुद्वारा सभा द्वारा रक्तदान का शिविर भी लगाया गया जिसका लाभ संस्था जरूरतमंद लोगों को निशुल्क उपलब्ध कराती है।

इस अवसर पर रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, विधायक प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, भारत भूषण चुघ, मोहित कक्कड़ जी, प्रधान गुरुद्वारा समिति जसपाल भट्टी, संरक्षक सुरमुख सिंह, सचिव मंजीत भक्कड़,  जिलाध्यक्ष देवभूमि व्यापार मंडल गुरमीत सिंह, पूर्व प्रधान राम सिंह बेदी आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours