उत्तराखण्ड

मंत्री रेखा आर्य ने कहा भारत विश्व गुरू बनने की ओर है अग्रसर

नैनीताल: जिलेभर मे आज 74वें गणतन्त्र दिवस समारोह पूरे हर्षोंउल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत नागरिकों द्वारा गांधी चैक से मल्लीताल तक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया साथ ही समस्त सरकारी एवं अद्र्वसरकारी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहरण किया गया। प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश व जनपद वासियों को शुभकामाओं के साथ बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारा देश 15 अगस्त 1947 में आजाद हुआ। जिसमें हम सभी ने देश को एक सूत्र में बाधने के लिए चिंतन किया गया। जिसका दायित्व डाॅ भीमराव अम्बेडकर ने लेते हुए संविधान का निर्माण किया जोकि 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। आज हमें संविधान का भाव गणतंत्र दिवस के रूप में दिख रहा है। यह एहसास को हमें सदा याद रखना होगा। आज देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है।

आज केन्द्र व राज्य सरकार हर अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति के विकास के लिए चिंतन कर रही है कि प्रत्येक नागरिक का जीवन स्तर आत्मनिर्भर कैसे बन सके। आज पूरे देश में अस्सी करोड़ लोग मुफ्त राशन योजना से लाभन्वित हो रहे हैं वहीं कोरोना काल में मुफ्त वेक्सीन से लोगों की रक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ, पर्यटन, खेल, बागवानी आदि क्षेत्रों में चैमुखी विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को 30 प्रतिशत का आरक्षण देने के साथ ही खेल में नवयुवकों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए 4 प्रतिशत का आरक्षण पर विचार कर रही है। उन्होंने नव-पीढ़ियों से आवाहन किया है कि वे अपने अन्दर के खेल की प्रतिभा को निखारें ताकि उत्तराखण्ड को पर्यटन के साथ ही खेल जैसी गतिविधियों में विश्व स्तर पर पहचान मिल सके ताकि उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ ही खिलाड़ियों के नाम से भी जाना जा सके।

इस दौरान पुलिस जवानो, सीपीयू, बाइक दस्ता, डॉग स्कॉट, अग्निशमन, होमगार्ड, एनसीसी, नेवल के जवान ने मुख्य अतिथि को सलामी देते हुए भव्य परेड की प्रस्तुति दी । कार्यक्रम में मल्लीताल फ्लैट्स एवं जिलाधिकारी कार्यालय में देश-भक्ति गीतो की प्रस्तुति दी गई। वहीं कार्यक्रम के दौरान डेयरी , जिला मिशन प्रबन्धक, एन०आर०एल०एम०, कृषि ,शिक्षा ,उद्यान, चिकित्सा, पशुपालन,सेवायोजन,मत्स्य ,सहायक निबन्धक,सह०समि० ,रेशम, आपदा प्रबन्धन ,जिला कार्यक्रम ,समाज कल्याण,पर्यटन,जिला ग्रामोद्योग ,उद्योग,वन विभाग, उरेडा एव चाय विकास बोर्ड के साथ ही विभिन्न विभागो द्वारा अपने-अपने विभागों की झांकियो व छोलिया दलों ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान परेड में प्रतिभाग करने पर पुलिस प्रथम, यातायात पुलिस द्वितीय एवं एनसीसी तृतीय स्थान प्राप्त किया। झांकी प्रर्दशन में प्रथम कृषि, द्वितीय आपाद, तृतीय उद्यान रहे।

कार्यक्रम के दौरान विधायक सरिता आर्या, मण्डलायुक्त कुमाऊं दीपक रावत ,एसएसपी पंकज भट्ट,मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 संदीप तिवारी,अपर जिलाधिकारी, शिवचरण द्विवेदी, अशोक जोशी, सीएमओ डा0 भागीरथी जोशी, एसपी जगदीश चंद्रा, परेड कमांडर प्रथम द्वितीय सीओ नितिन लोहानी, सीओ विभा दीक्षित, उप जिलाधिकारी राहुल साह, योगेश मेहरा, तहसीलदार नवाजिश खलिक, मनोज जोशी, मोहित लाल साह के साथ शहर के अन्य गणमान्य आदि उपस्थित थे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago