उत्तराखण्ड

मंत्री रेखा आर्य ने कार्यसमिति की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर|

अल्मोड़ा में आज मंत्री रेखा आर्या ने भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। मंत्री रेखा आर्या ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यसमिति की बैठक का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने अपने उद्बोधन के साथ किया। जिलाध्यक्ष ने मंत्री रेखा आर्या को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत व अभिवादन किया साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित होने पर मंत्री रेखा आर्या का धन्यवाद ज्ञापित किया।

अपने उदबोधन में मंत्री रेखा आर्या ने सभी पदाधिकारियों का अभिवादन किया। मंत्री रेखा आर्या ने कार्यसमिति की बैठक में अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों और संगठन को मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, हमारे कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं, कार्यकर्ताओ के बल पर ही आज देश के लगभग हर राज्यों में भगवा लहरा रहा है।
मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जबसे देश मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार आई तब से हर वर्ग का चहुमुखी विकास हुआ है। मंत्री रेखा आर्या ने कार्यसमिति की बैठक में कहा कि यदि आज भारतीय जनता पार्टी चुनावों में लगातार जीत दर्ज करती हुई आ रही है तो इसका श्रेय हमारे कार्यकर्ताओ को जाता है।

वहीं इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं को आगामी 2024 में होने वाले चुनावों को लेकर तैयार रहने के निर्देश दिए और कहा कि देश और प्रदेश में चल रही भारतीय जनता पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाए। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अगर हमारा कार्यकर्ता ही निष्ठुर हो जाएगा तो हम चुनावों में कैसे बेहतर प्रर्दशन कर पाएंगे। मंत्री रेखा आर्या ने साथ ही कहा कि हमे आने वाले चुनावों को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। साथ ही सभी से आशा की कि हमे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जो भी जिम्मेदारी दी जाती है उसका निष्ठा पूर्वक निर्वहन करें।

इस अवसर पर अल्मोड़ा जिले में सम्पन्न हुई जिला कार्यसमिति की बैठक में अल्मोड़ा से पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ चौहान , अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल , जिलामंत्री महेश नयाल , महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता भट्ट जी सहित पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago