लापता हुई ममता भंडारी का मिला शव, 25 सितम्बर से थी लापता

उत्तराखंड में एक के बाद के आ रहे महिलाओं के लापता केस के बाद बीते दिन रुद्रप्रयाग जनपद के कलना गांव से लापता महिला का शव श्रीनगर चौरास के बीच बहने वाली अलकनंदा नदी में मिला है, महिला के शव की पहचान उसके परिजनों द्वारा पुलिस की निगरानी में की गई। पुलिस ने पहचान होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

महिला 25 सितम्बर से अपने घर से लापता चल रही थी, इस सम्बद्ध में परिजनों ने राजस्व चौकी रतूड़ा में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी, महिला का नाम ममता भंडारी उम्र 25 साल थी।

इससे पूर्व बुधवार को श्रीनगर में तब खलबली मच गई थी जब रानीहाट के समीप अलकनंदा नदी में एक महिला का शव नदी में तैरता हुआ मिला, इस पर स्थानीय लोगों ने कीर्तिंनगर कोतवाली को सूचना दी, पुलिस टीम घटना स्थल पहुंची और शव नदी से बाहर निकाला, इसके बाद पुलिस ने शव के बारे में आस पास के जनपदों को सूचना दी।

आज सुबह शव की पहचान ममता भंडारी के रूप में कर दी गयी, शव की पहचान के लिए ममता के परिजन कीर्तिनगर पहुंचे थे। कोतवाल कीर्तिनगर चंद्र भान सिंह ने बताया कि शव की पहचान ममता भंडारी के रूप में हुई है, महिला अपने गांव कलना से बिना बताए कहीं चली गई थी, इस सम्बद्ध में परिजनों द्वारा शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी, फिलहाल शव परिजनों को सौप दिया गया है।

 

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours