उत्तराखण्ड

आज शाम 4 बजे से मॉक ड्रिल, सायरन बजते ही शुरू होगा रिहर्सल, सिविल डिफेंस तैयार

देहरादून:- प्रशासन और सिविल डिफेंस ने आज बुधवार को होने वाली मॉक ड्रिल की तैयारियां पूरी कर ली हैं। शाम चार बजे से एयर रेड सायरन बजने के साथ मॉक ड्रिल शुरू हो जाएगी। इसके लिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का अभ्यास किया जाएगा। सिविल डिफेंस के स्वयंसेवी शहर में पांच इलाकों में इस तरह का अभ्यास करेंगे। मॉक ड्रिल को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सिविल डिफेंस के साथ बैठक हुई। इस दौरान सारी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इससे पहले शहर में आराघर चौकी, धारा चौकी, एनआईईपीवीडी, कलेक्ट्रेट और लक्खीबाग पुलिस चौकी पर लगे एयर रेड सायरन की जांच की गई। सभी जगह एयर रेड सायरन सही हालत में पाए गए। शाम चार बजे मॉक ड्रिल शुरू की जाएगी। इसके लिए बड़े-बड़े आवासीय भवनों, सरकारी भवनों से लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का अभ्यास किया जाएगा। इस अभ्यास में कोई चुनौती या खामी पाई जाएगी तो उसे दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए सबसे अधिक रिस्पांस टाइम को परखा जाएगा। मसलन सायरन बजने पर कितनी देर में सिविल डिफेंस ने मोर्चा संभाला।

मॉक ड्रिल के दौरान भविष्य में होने वाले खतरों से भी लोगों को आगाह किया जाएगा। एयर रेड के समय लोग किस तरह अपनी जान बचा सकते हैं यह सब जानकारी इस मॉक ड्रिल में दी जाएगी। साथ ही ब्लैक आउट होने पर लोग किन किन वस्तुओं को अपने पास रखें और किनसे परहेज करें यह सब जागरूकता की जाएगी। इसे लेकर स्थानीय पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। मॉक ड्रिल को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी देहरादून ने सिविल डिफेंस के वार्डन के साथ बैठक कर सारी तैयारियों का जायजा लिया। सभी एयर रेड सायरन सही हालत में पाए गए हैं। बुधवार शाम चार बजे से मॉक ड्रिल शुरू की जाएगी। पीवीके प्रसाद, डीजी, सिविल डिफेंस

शहर में कुल नौ जगहों पर एयर रेड सायरन लगे हुए हैं। युद्ध में हवाई हमलों के वक्त बजने वाले इन सायरन को जून 2023 में परखा गया था। उस वक्त आपदा को लेकर मॉक ड्रिल की गई थी। सभी स्विच आदि सही कराए गए थे। होमगार्ड और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवियों ने इस मॉक ड्रिल में भाग लेकर लोगों को सचेत किया था। इस तरह के सायरन आपदा के प्रति संवेदनशील इलाकों में लगाए जाने की योजना भी बनाई गई थी।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago