उत्तराखंड:- उत्तराखंड में बीते दिनों हुई बारिश-बर्फबारी के बाद से मौसम में ठंडक और बढ़ गई है। पहाड़ में रास्ते अभी भी बंद है। तीसरे दिन भी गंगोत्री हाईवे पर सामान्य वाहनों की आवाजाही सुचारू नहीं हो पाई है। बीआरओ के अनुसार छोटे और चेन लगे वाहन ही आवाजाही कर सकते हैं। सुक्की टॉप से झाला और हर्षिल के बीच करीब एक फीट बर्फ होने के कारण बीआरओ को परेशानी हो रही है।
बर्फबारी के बाद से बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे बर्फ के कारण बंद हो गया है। मलारी हाईवे भी भापकुंड से आगे और चमोली-ऊखीमठ हाईवे कांचुलाखर्क से आगे वाहनों की आवाजाही बंद है। औली सड़क भी सुनील गांव से आगे अवरुद्ध हो गई है। बदरीनाथ धाम में करीब तीन फीट और हेमकुंड साहिब में चार फीट तक बर्फ जम गई है। फूलों की घाटी, औली, गोरसों व अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी जमकर बर्फबारी हुई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…