सांसद अनिल बलूनी ने पौड़ी को दी सौगात, पौड़ी में बनेगा पहला संयुक्त माउंटेन म्यूजियम और प्लेनेटोरियम

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने अपनी सांसद निधि से उत्तराखंड को एक अनूठी सौगात दी है। उन्होंने पौड़ी नगर में माउंटेन म्यूजियम (पर्वतीय संग्रहालय) व प्लेनेटोरियम (तारामंडल) के निर्माण हेतु 4.62 करोड़ रुपए की प्रारंभिक राशि जारी की है। इन दोनों संस्थानों के निर्माण में लगभग 30 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी, जिसे वह अपनी सांसद निधि व अन्य संस्थाओं की मदद से जुटाएंगे।

सांसद बलूनी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने भी इस विषय में उत्साह दिखाया है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार की ओर से यथासंभव सहयोग किया जाएगा और इस परिसर में शैक्षिक, ज्ञानवर्धक और रोचक गतिविधियों के लिए राज्य सरकार की ओर से जो भी आवश्यकता होगी वह पूर्ण की जाएगी। सांसद बलूनी ने मुख्यमंत्री की सदाशयता हेतु उनका आभार प्रकट किया है।

पौड़ी गढ़वाल
पौड़ी गढ़वाल

सांसद बलूनी ने कहा कि यह राज्य का पहला और अखिल भारतीय स्तर पर भी अनूठा केंद्र होगा जहां खगोल और भूगोल, इतिहास और संस्कृति से एक ही स्थान पर परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पौड़ी नगर कि अपनी विशिष्ट भौगोलिक संरचना है, जिसके समक्ष एक लंबी पर्वत श्रृंखला और हिमालय चोटियों का सुस्पष्ट विहंगम दृश्य दिखाई देता है, जो पौड़ी नगर को प्लेनेटोरियम (तारामंडल) व माउंटेन म्यूजियम (पर्वतीय संग्रहालय) के संयुक्त निर्माण का आदर्श स्थल बनाता है। जो भविष्य में देश विदेश के खगोल विषय के जिज्ञासुओं का प्रिय डेस्टिनेशन बनेगा।

 

सांसद बलूनी ने कहा कि भविष्य में यह दोनों संस्थान विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय होंगे। वे शैक्षिक भ्रमण के दौरान अपने अनेक कौतुहलों व प्रश्नों का समाधान यहां प्राप्त करेंगे, इसाथ ही पौड़ी नगर में पर्यटन की गतिविधियां भी बढ़ेंगी। इस केंद्र को एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए अन्य शैक्षिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस बहुउद्देशीय संस्थान में अतिथि गृह, जैव विविधता, नॉलेज पार्क व साइंस पार्क भी विकसित किया जायेगा।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours