देश-विदेश

सांसद वीणा देवी को धमकी, अपशब्दों के साथ जान से मारने की दी गई धमकी

वैशाली की सांसद वीणा देवी को जान से मारने की धमकी मिली है। रविवार की दोपहर 12.36 बजे अज्ञात नंबर से धमकी भरा कॉल आया था। इस संबंध में सांसद वीणा देवी का कहना है कि उनके नंबर पर कई बार कॉल आया। जब उन्होंने कॉल रिसीव किया तब फोन करने वाले ने उधर से अपशब्द बोलते हुए उन्हें धमकी दी।   वीणा देवी ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आज तकरीबन 12 बज 36 मिनट पर उनके मोबाइल नंबर 9162065579 पर मोबाइल नंबर 8539019720 से अज्ञात लोगों ने कई बार फोन किया है। बार-बार कॉल पर आने पर सांसद ने जब कॉल रिसीव किया तो कॉल करने वाले अपशब्द बोलते हुए उन्हें धमकी दी। पुलिस कॉल करने वाले नंबर की सीडीआर और लोकेशन के आधार पर छानबीन कर रही है।

सांसद वीणा देवी ने पुलिस को बताया है कि रविवार को उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से बार-बार कॉल आ रहा था। कई बार उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। लेकिन लगातार रिंग होने पर उन्होंने कॉल रिसीव किया। कॉल रिसीव करने वह गाली गलौज करते हुए उन्हें गोली मारकर जान मारने की धमकी दी। इसके बाद फोन काट दिया। धमकी भरी कॉल आने के बाद सांसद ने वरीय पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और शाम में सदर थाने में आवेदन देकर पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस महकमे में अलर्ट हो गया। वरीय अधिकारी सांसद के आवास पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। आवास पर तैनात सुरक्षा कर्मी और उनके बॉडीगार्ड को चौकन्ना कर दिया गया है। मुजफ्फरपुर सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया है कि सांसद के पत्र पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सीडीआर के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। शीघ्र मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।.

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago