नगर निगम ने आज शहरभर में डेंगू से बचाव के लिए फॉगिंग के पांच वाहनों को किया रवाना

देहरादून में डेंगू के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए नगर निगम ने भी कमर कस ली है। आज निगम की ओर से शहरभर में डेंगू से बचाव के लिए फॉगिंग के पांच वाहनों को रवाना किया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खन्ना ने बताया कि शहर के 100 वार्डों में लगातार छोटे वाहनों से डेंगू के लारवा को समाप्त करने के लिए फॉगिंग कराई जा रही है।

वहीं शहर में डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी और नगर आयुक्त के आदेश के बाद आज से बृहद फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि बीते रोज राजधानी देहरादून में 45 नए मरीज डेंगू के मिले वही अब तक जिले में 716 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours