हत्याकांड खुलासा : प्रेमिका के हत्यारे प्रेमी ने की आत्महत्या

देहरादून : राजपुर थाना क्षेत्र के ऐ गेस्ट हाउस में हुई युवती की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक महिला की हत्या करने वाला उसका पति नहीं बल्कि उसका प्रेमी ही था प्रेमी ने पश्चिम बंगाल जाकर आत्महत्या कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने महिला का गला दबाकर हत्या की थी।

आपको बता दें कि तीन दिन पहले देहरादून के जाखन स्थित एक गेस्ट हाउस के कमरे से महिला रीफैन बीबी (30 वर्ष) निवासी मातपारा, कटुवा, बर्धमान पश्चिम बंगाल का सड़ा गला शव दीवान बाक्स से बरामद हुआ था। शव को बेड के अंदर कंबल से लपेटा हुआ था। जानकारी के मुताबिक महिला के साथ अजरुल लश्कर निवासी भगवान खाली पश्चिम बंगाल भी रह रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला अपने प्रेमी अजरुल लश्कर के साथ रह रही थी जबकि महिला का पति राजीबुर शेख है जो केरल में मजदूरी कर रहा है। बीते कई साल से दोनों की बातचीत नहीं हुई है। दिल्ली से महिला अजरुल के संपर्क में आई थी और युवक के साथ देहरादून पहुंची थी मसूरी के स्पा में पिछले सात माह से महिला काम कर रही थी। एसपी क्राइम डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने 3 फरवरी को अपने घर भंगौनखाली थाना बसंती जिला चौबीस परगना पश्चिम बंगाल में आत्महत्या कर ली थी।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours