NDRF deployment in Kedarnath: चार धाम की अव्यवस्था पर केंद्र सख्त, तैनात की गई NDRF

उत्तराखंड चार धाम यात्रा (kedarnath) में फैली अव्यवस्थाओं के चलते केंद्र ने संज्ञान लिया है और केदारनाथ रूट पर एनडीआरएफ को तैनात किया है।

NDRF deployed at Kedarnath

देहरादून, उत्तराखंड में चल रही चार धाम यात्रा पर चारों धामों में मिलाकर हर दिन तकरीबन 50000 लोग प्रत्येक दिन दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं तो वही 3 मई से शुरू हुई चार धाम यात्रा से अब तक 24 तीर्थ यात्रियों की मौत हो चुकी है। चार धाम यात्रा पर लगातार हो रही मौतों पर केंद्र ने संज्ञान लिया है राज्य सरकार की नाकामियों को साफ तौर से दिखाता है।

गुरुवार को कैबिनेट बैठक के बाद कैबिनेट फैसले पर मीडिया को ब्रीफिंग करने आए मुख्य सचिव एसएस संधू ने कैबिनेट ब्रीफिंग के बाद चार धाम की व्यवस्थाओं पर जवाब देते हुए कहा कि चार धाम यात्रा में पहली दफा एनडीआरएफ के जवानों को तैनात किया जा रहा है साथ ही मुख्य सचिव एसएस संधू ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो एनडीआरएफ और सेना के लोगों को भी तैनात किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours