नीट पेपर लीक मामले में एमबीबीएस के 26 छात्र दोषी पाए गए हैं, जिन्हें तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया गया है। इनके अलावा, 14 छात्रों का प्रवेश भी रद्द किया गया है। इन्हें शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिला था। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने मेडिकल कॉलेजों को जारी आदेश में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की सिफारिश का हवाला देते हुए कहा है, सभी दोषी छात्रों को निलंबित किया जाए। एक अधिकारी ने बताया कि पिछले साल प्रवेश परीक्षा के कुछ प्रश्न पत्र और उनके उत्तर टेलीग्राम पर जारी हुए थे। पेपर लीक की जांच में सीबीआई ने दोषी एमबीबीएस के 26 छात्रों की पहचान की है। इनके अलावा, 14 अन्य छात्र हैं, जिनका परीक्षा में व्यवहार अनुचित था। इनके प्रवेश को अमान्य करार किया गया है।
एनएमसी ने कहा, ऐसे कदाचार से न सिर्फ परीक्षा प्रक्रिया की पवित्रता से समझौता होता है, बल्कि चिकित्सा शिक्षा के मानकों और सार्वजनिक विश्वास के लिए भी खतरा पैदा होता है। आयोग शैक्षणिक धोखाधड़ी के प्रति अपनी शून्य-सहिष्णुता की नीति को दोहराता है और चिकित्सा प्रवेश में ईमानदारी, पारदर्शिता व जवाबदेही बनाए रखने के लिए सभी उपाय करने के लिए प्रतिबद्ध है।
पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया सीबीआई की हिरासत में है। पूछताछ में उसने बताया कि 5 मई, 2024 को हुई नीट का जब पेपर लीक हुआ, तब वह गुजरात में था। गोधरा के जिस जय जलाराम स्कूल के परीक्षा केंद्र से पेपर लीक हुआ, वह वहां से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर मौजूद था।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…