देहरादून: जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन अस्पताल) के शौचालय में एक नवजात का शव मिला है। शव को फ्लश टैंक में डाला गया था। शव को शिनाख्त के लिए शव गृह में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह अस्पताल स्टाफ को बदबू आई तो किसी गड़बड़ी की आशंका पर उन्होंने शौचालय में देखा। शौचालय के फ्लश टैंक में एक नवजात का शव पड़ा हुआ था। शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। डालनवाली कोतवाली के एसएसआइ महादेव उनियाल के अनुसार कुछ दिन पहले भर्ती हुई गर्भवती महिलाओं का रिकार्ड चेक किया जा रहा है। इसके अलावा हाल ही में एक गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई थी। संबंधित महिला के स्वजन से भी बात कर रहे हैं। संभवत: यह वही नवजात हो सकता है, इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी फुटेज निकाली जा रही है। सभी पहलुओं से मामले की छानबीन की जा रही।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…