कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम आज तत्काल प्रभाव से 135 रुपये कम कर दिए गए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में 19 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 2219 रुपये हो गई, इससे पहले ये 2355 रुपये थी। इसी तरह कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर 2454 रुपये का था, जो कीमत घटने के बाद 2322 रुपये का हो गया है। इसी तरह मुंबई में 2171.50 रुपये और चेन्नई में इसकी कीमत 2373 रुपये है।
कीमत में यह कमी केवल कमर्शियल सिलेंडर पर की गई है,घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम पहले की तरह ही हैं। इससे पहले मई के पहले सप्ताह में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। 1 मई को 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 102.50 रुपये बढ़ाकर 2355.50 रुपये कर दी गई थी। पिछले महीने 1 मई को तेल विपणन कंपनियों ने उज्जवला दिवस के अवसर पर 5000 से अधिक एलपीजी पंचायतों का आयोजन किया था।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…