इनकम टैक्स के रेट्स और स्लैब में कोई बदलाव नहीं – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Budget 2024 : नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को छठां केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। वह मेादी सरकार का अंतरिम बजट पेश कर रही हैं। इसी के साथ सीतारमण लगातार पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश कर पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के क्लब में शामिल हो जाएंगी। बजट के शुरुआती भाषण में उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की कई उपलब्धियों को बताया और कहा कि पीएम आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर बनाकर 70 फीसदी महिलाओं को घर दिए गए हैं। अगले पांच सालों में केंद्र सरकार दो करोड़ और घर बनाएगी।

Budget 2024 Update

गुरुवार की सुबह सवा नौ बजे केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंचीं। उनके साथ राज्य मंत्री किशनराव कराड और पंकज चौधरी समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। यहां से बजट लेकर वित्तमंत्री राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हुईं। राष्ट्रपति भवन पहुंचकर निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रपति से बजट पर औपचारिक मंजूरी ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य अधिकारियों ने राष्ट्रपति मुर्मू से बातचीत भी की। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने सीतारमण को दही शक्कर खिलाया।

नई संसद में पहला अं​तरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला ने कहा कि भारत विश्व शक्ति बन रहा है। प्रत्येक भारतीय सशक्त हुआ है। केंद्र सरकार कौशल विकास को बढ़ावा दे रही है। मोदी सरकार ने 80 करोड़ लोगों की भूख की चिंता को खत्म किया है। 12 करोड़ किसानों को कर्ज देकर उनकी स्थिति सुधारी है। महिला आरक्षण लागू करना, तीन तलाक को खत्म करना सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धी है। लोगों की आमदनी को सरकार ने बढ़ाया है। तय समय में प्रोजेक्ट पूरे हुए हैं। जीएसटी के जरिए एक राष्ट्र एक बाजार बना है। उन्होंने कहा कि सरकार नए मेडिकल कालेज खोलेगी। इसके अलावा कौशल विकास को भी सरकार बढ़ावा दे रही है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours