उत्तराखण्ड

नोडल अफसर सुनील शर्मा – यात्राकाल में बारिश में भूस्खलन और बादल फटने का खतरे के मद्देनजर सभी वाहन चालक मौसम साफ होने का इंतजार करें

उत्तराखंड:- मानसूनी सीजन में चारधाम यात्रा को लेकर नोडल अफसर सुनील शर्मा ने सुरक्षित संचालन के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सभी चालकों को सतर्क किया गया है। उन्हें बताया गया कि यात्राकाल में उन्हें क्या सावधानियां बरतनी हैं। जारी निर्देशों में कहा गया कि यात्राकाल में बारिश में भूस्खलन और बादल फटने का खतरे के मद्देनजर सभी वाहन चालक मौसम साफ होने का इंतजार करें। ये सुनिश्चित कर लें कि वाहन के महत्वपूर्ण यंत्र जैसे हेडलाइट, टेल लाइट, डिपर और वाइपर ठीक से काम कर रहे हों। बारिश में पर्वतीय मार्गों पर धीमी गति से वाहन चलाएं क्योंकि ब्रेक सिस्टम स्लो काम करता है।

बारिश में पर्वतीय मार्गों पर वाहन चलाते समय यह सुनिश्चित करना होगा कि वाहन की हेडलाइट ऑन हो और आगे-पीछे के शीशे के वाइपर चलते हुए हों। वाहन चालक अन्य वाहनों से सुरक्षित दूरी पर वाहन का संचालन करें, ताकि इमरजेंसी ब्रेक मारने पर हादसा न हो। उन्होंने कहा, सड़क पर भरे हुए पानी से वाहन न निकालें। कहा, कई बार पानी के कारण टायर सड़क की सतह से पकड़ खो देते हैं, जिससे हादसा हो सकता है। उन्होंने वाहनों को हवादार रखने को भी कहा, ताकि शीशों को धुंध से बचाया जा सके। सभी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों को इन निर्देशों का पालन कराने को कहा गया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago