आज हमारे बीच नहीं देहरादून के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दीनानाथ सलूजा

देहरादून के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दीनानाथ सलूजा आज हमारे बीच नहीं रहे। वहीं राजधानी देहरादून की विकास की बात की जाएं तो दीनानाथ सलूजा का नाम भी बहुत सम्मान से लिया जाता है ऐसे में आज उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या मे लोग उन्हें श्रद्धांजलि दें रहे हैं।

वहीं कांग्रेस के नेता प्रदीप जोशी ने कहा कि बहुत दुखद देहरादून की शान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आदरणीय दीनानाथ सलूजा जी हमारे साथ नहीं रहे, एक युग का अंत। विनम्र श्रद्धांजलि।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सलाहकार सुरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि  देहरादून नगर पालिका के 1980 के दशक में अध्यक्ष व नेशनल न्यूज़ एजेंसी के स्वामी, कई सामाजिक संस्थाओं से, दयाल बाग के सेवा कार्यों को समर्पित, हर पल ज़रूरत मंद लोगों के तन मन व धन से सहायता को तत्पर श्री दीना नाथ सलूजा का अतिदुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। देहरादून ही नहीं पहाड़ के कई लोगों ने अपना एक सहारा खो दिया है। उनका देहरादून के सामाजिक ,साहित्यिक व सांस्कृतिक जगत में अपूर्व योगदान रहा। उनकी अपूरणीय क्षति का शून्य भरा जाना असम्भव है।

 

 

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours