समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों को अब हर माह मिलेगी पेंशन

देहरादून:- समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन योजनाओं में लाभार्थियों को अब हर माह पेंशन मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में अब प्रमुख सचिव समाज कल्याण एल फैनई ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। पहले इन योजनाओं में त्रैमासिक आधार पर पेंशन का भुगतान करने का प्रावधान था।

समाज कल्याण की पेंशन योजनाओं में लाभार्थियों को पेंशन का भुगतान करने को भले ही त्रैमासिक व्यवस्था का प्रावधान था, लेकिन तमाम कारणों से यह छह-छह माह तक उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। ऐसे में लाभार्थियों को विभागीय कार्यालयों के चक्कर काटने को विवश होना पड़ रहा था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष यह विषय आया। जिस के चलते मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया। मुख्यमंत्री ने हाल में हुई उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि समाज कल्याण की पेंशन योजनाओं में पेंशन का भुगतान मासिक आधार पर करते हुए लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भुगतान सुनिश्चित किया जाए। सीएम धामी ने साफ कहा कि लोगों को काफी समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है और प्रशासन की ये जिम्मेदारी है कि इन जनता की इन संमस्याओं का समाधान किया जाए।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours