परिवहन निगम ने रोडवेज के स्थायी कर्मचारियों के लिए दिवाली पर 6908 रुपये बोनस का आदेश जारी कर दिया है। वहीं, विशेष श्रेणी, संविदा चालक परिचालकों को 1184 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. आनंद श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, परिवहन निगम में कार्यरत 4800 ग्रेड-पे तक के स्थायी कर्मचारियों को दिवाली तदर्थ बोनस के तौर पर 6908 रुपये की राशि मिलेगी।
सभी कर्मचारियों को इस बोनस का भुगतान संबंधित डिपो की दैनिक आय से किया जाएगा। वहीं, निगम के विशेष श्रेणी, संविदा चालक परिचालक व तकनीकी कर्मचारियों को 2023-24 की उत्पादकता के आधार पर 1184 रुपये का विशेष दिवाली प्रोत्साहन दिया जाएगा। चालक-परिचालक के लिए मैदानी मार्गों पर 56 हजार, पर्वतीय मार्गों पर 36 हजार और मिश्रित मार्गों पर 46 हजार किलोमीटर अर्जित करने पर यह प्रोत्साहन दिया जाएगा। अर्जित किमी की गणना में अप्रैल 2023 के बाद जिस किमी के आधार पर वेतन का भुगतान किया गयाा है, वह शामिल किया जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…