16 अक्टूबर को उत्तराखंड में उच्च शिक्षा नीति में लागू होगी नई शिक्षा नीति

16 अक्टूबर को उत्तराखंड में उच्च शिक्षा में नई शिक्षा नीति लागू होगी। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के मुताबिक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इसकी शुरूआत करेंगे। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि उच्च शिक्षा में एनईपी लागू करने के लिए विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इसके लागू होने से जहां छात्र-छात्राओं को च्वाइस बेस्ड रोजगारपरक शिक्षा मिल सकेगी, वहीं शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलेंगे। मंत्री के मुताबिक केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस दिन पहले उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बीजापुर अतिथि गृह में सुबह 9:30 बजे से बैठक लेंगे।

इसके बाद सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति-2020 की शुरूआत होगी। एनईपी को लागू करने के बाद केन्द्रीय मंत्री बीएचईएल हरिद्वार स्थित राजकीय इंटर कॉलेज जाएंगे। जो कॉलेज में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक प्रदीप नेगी के अध्यापन कार्यों का अवलोकन करेंगे। दोपहर बाद केन्द्रीय शिक्षा मंत्री पतंजलि योगपीठ हरिद्वार स्थित आचार्यकुलम के वार्षिक समारोह में शामिल होंगे। देर शाम हरिद्वार से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours