कैबिनेट के फैसले पर बालक के जन्म पर मिलने वाली महालक्ष्मी किट का शासनादेश हुआ जारी: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

देहरादून:  महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि बीते दिनों माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में महालक्ष्मी किट को लेकर एक अहम निर्णय लिया गया था। जो महालक्ष्मी किट सिर्फ बेटियों के जन्म पर दी जाती थी उसे अब बेटों के जन्म (प्रथम दो प्रसव ) पर भी दिया जाएगा। ऐसे में अब महालक्ष्मी किट बेटी और बेटे दोनों के जन्म पर प्राप्त होगी। मेरे द्वारा पूर्व में भी इस बात को कहा गया था कि हम जल्द ही बेटों के जन्म पर भी महालक्ष्मी किट देंगे जिसके लिए विभाग लगातार प्रयासरत था। जिसका कि शासनादेश भी जारी कर दिया गया है!

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महालक्ष्मी किट हम बालिकाओ के जन्म पर देते हुए आ रहे थे ऐसे में जनभावनाओं के अनुरूप यह मांग लगातार की जा रही थी कि इसे बेटो के जन्म पर भी दिया जाए। अब इसे जेंडर आधारित ना करते हुए महिला के प्रथम दो प्रसव तक महालक्ष्मी किट दिये जाने का शासनादेश भी हो गया है! ऐसे में जो लैंगिक समानता है वह यहां पर दिखती है। अब महालक्ष्मी किट को बेटों के जन्म पर भी अधिक से अधिक महालक्ष्मीयां प्राप्त कर पाएंगी।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours