बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने के पहले दिन, शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ पहुंचीं, श्री केदारनाथ के दर्शन करने

देहरादून:-  देहरादून एयरपोर्ट के पास जौलीग्रांट हेलीपैड से शुक्रवार को दो धामों के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की गई। जौलीग्रांट से पहली उड़ान में शिल्पा शेट्टी उनकी बहन शमिता शेट्टी और उनका परिवार केदारनाथ के लिए रवाना हुआ। जौलीग्रांट हेलीपैड से रुद्र रुद्राक्ष एविएशन कंपनी के एमआई 17 हेलीकॉप्टर  ने दो धामों के लिए सेवाएं शुरू की हैं।

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर जौलीग्रांट हेलीपैड से सुबह 11: 30 बजे एमआई 17 हेलिकॉप्टर कुल 20 श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ के लिए रवाना हुआ। पहले श्रद्धालुओं के रूप में शिल्पा शेट्टी उनकी बहन शमिता शेट्टी उनकी मां और परिवार के अन्य सदस्य बच्चों सहित इस हेलिकॉप्टर से केदारनाथ को रवाना हुए।

इससे पहले रुद्राक्ष एवियशन के प्रबंधक पीके छाबरी द्वारा पुष्प कुछ देकर उनका स्वागत किया गया। शिल्पा शेट्टी और उनका परिवार यहां होटल से छह गाड़ियों में सवार होकर जौलीग्रांट हेलीपैड पहुंचे। जिनमें से एक कार से शिल्पा शेट्टी भी हेलीपैड पहुंची। यहां से सभी लोग केदारनाथ को रवाना हुए।

 

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours