विधानसभा सत्र के चौथे दिन प्रात: काल मॉर्निग वॉक पर निकले मुख्य्मंत्री धामी, स्थानीय लोगों का जाना हाल चाल

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह सुबह मॉर्निग वॉक पर निकले, वहीं मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण विधानसभा के आस पास के इलाकों में काम कर रहें कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों से मुलाकात कर उनका  हालचाल जाना। वहीं विधानसभा सत्र के चौथे दिन आज प्रातः काल भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा ‘स्वच्छ भारत’ के सिपाही हमारे सफाईकर्मियों से संवाद कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक प्राप्त किया और साथ ही प्रदेश की सुरक्षा में अहर्निश कार्यरत सुरक्षा कर्मियों से भी बातचीत की।  स्वच्छ और सुरक्षित उत्तराखंड हेतु कार्य कर रहे कर्मियों का उत्साहवर्धन व इनके प्रति सम्मान का भाव रखना हम सभी प्रदेशवासियों की नैतिक जिम्मेदारी है।

May be an image of 6 people, people standing and outdoors

आपको बता दें लगातार सीएम धामी पहाड़ी जिलों के दौरे पर रहते हैं तो आस पास के इलाकों में सुबह सुबह जाकर जनता से संवाद जरूर करते हैं आज भी विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम भराड़ी सैंण में ही हुआ तो हर बार की तरह बिना ताम झाम के सीएम धामी सुबह सुबह निकले तो रास्ते में जो भी मिला सीएम उसका हालचाल पूछते दिखाई दिए।

May be an image of 6 people, people standing, people sitting, outdoors and tree

सीएम धामी ने सबसे पूछा कोई परेशानी तो नहीं हैं वही कुछ ने अपनी समस्या बताई और कुछ ने हालचाल लेकिन सीएम के इस तरह की कोशिश ने काफ़ी हद तक ये साफ कर दिया हैं कि पहाड़ का सीएम ठेठ पहाड़ी ही हैं।

May be an image of 8 people, people standing and outdoors

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours