मनोरंजन

ईद के मौके पर कपिल शर्मा ने अपनी नई फिल्म का पोस्टर जारी किया, दर्शकों को दी खुशखबरी

कॉमेडी के किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। कपिल शर्मा ने अपनी नई फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट दी है। आज ईद के मौके पर कपिल ने अपनी नई फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। आज ईद के मौके पर कपिल शर्मा ने अपने फैंस को ईदी दी है। कपिल ने अपनी पहली फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ के दूसरे भाग ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का पहला पोस्टर आज जारी कर दिया है। इस पोस्टर में कपिल दूल्हे के रूप में नजर आ रहे हैं और उनके साथ दुल्हन के जोड़े में एक लड़की भी खड़ी है। हालांकि, दुल्हन लंबा घूंघट किए हुए है, इसलिए चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इस पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए कपिल ने कैप्शन में सिर्फ ईद मुबारक लिखा है। साथ में कुछ इमोजी मेंशन किए हैं। इस पोस्टर के सामने आने के बाद अब फैंस में इस फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।

‘किस किसको प्यार करूं 2’ का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है। अनुकल्प ने ही फिल्म की कहानी भी लिखी है। जबकि फिल्म को प्रोड्यूस अब्बास-मस्तान के साथ रतन जैन और गणेश जैन ने किया है। हालांकि, फिल्म कब रिलीज होगी इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 2015 में आई फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ से कपिल ने बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में एंट्री की थी। ये उनकी पहली फिल्म थी, जिसमें कई अभिनेत्रियां नजर आई थीं। फिल्म की कहानी में कपिल तीन पत्नियों के पति थे और उसके अलावा भी उनकी एक गर्लफ्रेंड दिखाई गई थी। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में कपिल शर्मा के अलावा एली अवराम, वरुण शर्मा, सुप्रिया पाठक, शरत सक्सेना, अरबाज खान और मनोज जोशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। इस फिल्म को अब्बास-मस्तान ने निर्देशित किया था।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago