डोईवाला में मंत्री के भाई के घर हुई दिनदहाड़े डकैती मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

डोईवाला: डोईवाला में मंत्री के भाई के घर हुई दिनदहाड़े डकैती के मामले में डोईवाला पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश को रायवाला से गिरफ्तार किया है।

15 अक्टूबर को मंत्री के व्यापारी भाई के यहां से डकैती कर लाखों रुपए नगदी व ज्वेलरी लेकर फरार बदमाशों में से पुलिस अब तक 8 बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि घटना में शामिल तीन अन्य बदमाश अभी भी फरार है।

डीजीपी उत्तराखंड की ओर से फरार बदमाश पर एक लाख का इनाम घोषित किया हुआ था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश का नाम मेहरबान उर्फ बावला उम्र 45 पुत्र फैयाज मूल निवासी खालापार मुजफ्फरनगर व हाल निवासी सैयद कॉलोनी थाना गलटा गेट जयपुर, राजस्थान का निवासी है।

आरोपित पूर्व में भी मुजफ्फरनगर, दिल्ली, मुंबई, राजस्थान में आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है। आरोपित के पास से 15000 रुपये नगद, ज्वेलरी, एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए है। इसी के साथ आरोपित का अन्य आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours