शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में ईद के जुलूस में डीजे के तार से करंट, एक व्यक्ति की मौत, दो लोग गंभीर रूप से झुलसे

शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) के जुलूस में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखा डीजे से हाईटेंशन लाइन का तार छूटने से करंट उतर आया। ट्रॉली में बैठे तीन लोग झुलस गए। इनमें एक युवक को सीएचसी में मृत घोषित कर दिया गया। दो लोगों का उपचार चल रहा है।

बंडा में सोमवार को बारावफात पर जुलूस निकल रहा था। जुलूस में मोहल्ला मुरादपुर का नजीर (45) भी शामिल था। वह कई लोगों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार था। ट्रॉली में रखा डीजे ऊपर से निकली बिजली की लाइन से छू गया। इससे ट्रॉली में करंट उतर आया। हादसे में नजीर समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

आननफानन सभी लोगों को सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी में नजीर को मृत  घोषित कर दिया गया। अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम संजय कुमार पांडेय व सीओ पंकज पंत मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours