उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, यात्रा करने से बचें

उत्तराखंड:- उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में आज भी भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से 15 जुलाई को उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने सभी जिलों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बौछार की बारिश होने की आशंका जताई है।

केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 18 जुलाई तक प्रदेश भर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिदायत देते हुए कहा, आवश्यक न हो तो इस दौरान यात्रा करने से बचें और खुले स्थान पर वाहन और मवेशियों को न रखें। तेज बौछार वाली बारिश और बिजली चमकने से जान-माल की हानि हो सकती है।

 धारचूला-तवाघाट-लिपुलेख मार्ग बंद

दूसरी तरफ पिथौरागढ़ जिले में धारचूला-तवाघाट-लिपुलेख मार्ग पर जगह-जगह भारी बोल्डर मलबा आने से सड़क बंद है। धारचूला के तहसीलदार अरुण कुमार ने बताया कि सड़क 5-6 स्थानों पर बंद है। रास्ता खोलने के लिए पटवारी दिनेश जोशी को टीम के साथ भेजा गया है। बंद सड़कों को खोलने के प्रयास जारी हैं।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours