स्मार्ट सिटी के तहत अब पलटन बाजार की दुकानों में लगेगा भगवा रंग

देहरादून: देहरादून का महत्वपूर्ण पलटन बाजार अब जल्द ही भगवा रंग में रंगने वाला है, वहीं स्मार्ट सिटी के तहत अब सभी दुकानों में बोर्ड एक ही रंग के होने जा रहें है।

मेयर सुनील उनियाल एवं विधायक खजान दास ने किया पलटन बाजार में निर्माण होने जा रहे छज्जों का निरीक्षण। दिए निर्देश 2 महीने में सुनिश्चित हो बाजार के सभी छज्जों का निर्माण।

इस दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा एवं विधायक खजान दास ने व्यापारियों से दीर्घ परिचर्चा कर छज्जों के विषय पर आवश्यक निर्देश स्मार्ट सिटी के अधिकारी गणों को दिए।

इस अवसर पर उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि छज्जों के अक्षर हिंदी में रहेंगे और दुकान का नाम और आवश्यक जानकारी बोर्ड के मध्य में आएंगे।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours