राहगीरों में मची अफरातफरी, हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर  हाथी का आतंक

रायवाला:-  राजाजी टाइगर रिजर्व से निकलकर एक हाथी शनिवार रात अचानक हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर आ धमका। हाथी को देख राहगीरों में हड़कंप मच गया, वहीं हाथी ने भी भीड़भाड़ व वाहनों को देखकर जंगल की ओर दौड़ लगाई और जंगल की तरफ चला गया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि करीब महीने भर से एक टस्कर क्षेत्र में घूम रहा है। वह अक्सर हाईवे और आबादी क्षेत्र में आ जाता है। फरवरी माह में ही यह टस्कर चार बार हाईवे पर आ चुका है।

शनिवार रात करीब नौ बजे रायवाला बाजार में जिस जगह हाथी आया, उससे कुछ ही दूरी पर हाट बाजार लगा हुआ था। बाजार जा रहे लोग भी हाथी को सड़क पर देख दहशत में आ गए। हालांकि, हाथी तुरंत ही वहां से पीछे लौटा और पंजाब नेशनल बैंक के पास वाली गली से होता हुआ राजाजी टाइगर रिजर्व में प्रवेश कर गया। जिसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours