उत्तराखंड के चमोली जिले में भूकंप से दहशत, लोग घरों से बाहर निकले

चमोली (उत्तराखंड):- शुक्रवार देर रात उत्तराखंड के चमोली जिले में भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई है। झटकों के बाद लोग घरों और दुकानों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप रात में दर्ज किया गया और इसका केंद्र चमोली जिले में था। इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी। राहत की बात यह रही कि इस भूकंप से किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

कुछ दिन पहले उत्तरकाशी में भी आया था भूकंप

इससे पहले 8 जुलाई को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय भूकंप की तीव्रता 3.2 थी और यह दोपहर 1:07 बजे जमीन में 5 किलोमीटर की गहराई में आया था।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours