गोलीबारी की सूचना पर पटना पुलिस मौके पर पहुंची, अपराधी एक मकान में छिपे

पटना:- पटना के कंकड़बाग थाना इलाके के राम लखन पथ में डकैतों ने दिनदहाड़े गोलीबारी की। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पटना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। पुलिस की आने की सूचना पर हथियारबंद अपराधी एक मकान में छिप गए। इसके बाद पटना एसएसपी ने कई थानों की पुलिस को वहां भेजा। लेकिन, अपराधी निकलने बाहर निकलने को तैयार नही थे।

इसके बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए पटना एसएसपी ने अत्याधुनिक हथियारों से लैस कमांडो को बुलाया। इधर, कई थानों को पुलिस को देखकर इलाके में हड़कंप मच गयाा। पुलिसकर्मी लगातार अपराधियों से सरेंडर करने की अपील कर रहे थे। कुछ देर बाद दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाकी दो या तीन अपराधी की गिरफ्तार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours