पीसीएस मुख्य परीक्षा 23 से 26 फरवरी के बीच, 603 अभ्यर्थी बाहर

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा का शुल्क जमा न कराने वाले 603 उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया है। इन उम्मीदवारों ने बार-बार चेताने के बाद भी निर्धारित समय तक अपना शुल्क जमा नहीं कराया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए पिछले साल तीन जून, 28 जून, 29 जून, दो अगस्त, दस अगस्त, नौ सितंबर, 27 सितंबर, 20 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को उम्मीदवार चुने गए थे।

दस अगस्त को पीसीएस परीक्षा का शुल्क जमा कराने को लेकर पत्र जारी हुआ था। बावजूद इसके 603 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने निर्धारित तिथि तक शुल्क जमा नहीं कराया है। नियमानुसार इन सभी उम्मीदवारों का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया गया है। अब यह 23-26 फरवरी के बीच होने वाली पीसीएस मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours