संरक्षित पशु की हत्या के विरोध में सोमवार को देहरादून रायपुर चौक पर लोगों ने विरोध में जाम लगा दिया। नवरात्र के दौरान हुई इस घटना से भीड़ में भारी आक्रोश है। रायपुर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय के बाहर जाम लगाकर लोगों ने नारेबाजी की। पशु के अवशेषों को यहां पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है।
रायपुर क्षेत्र के ईश्वर विहार में एक संरक्षित पशु की हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह पशु के अवशेष दिखे तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए रायपुर चौक को जाम कर दिया।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। रायपुर थाना अध्यक्ष प्रदीप ने बताया कि भीड़ को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।बताया कि संरक्षित पशु की हत्या के मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…