श्री बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब आने वाले तीर्थयात्रियों को मिलेगी हेलीकॉप्टर की सुविधा

उत्तराखंड:- श्री बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब आने वाले तीर्थयात्रियों को इस बार गौचर और गोविंद घाट से हेलीकॉप्टर की सुविधा मिलेगी। यह सेवा दिन में तीन घंटे उपलब्ध रहेगी। हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा का संचालन 25 मई से शुरू होगा, जबकि बदरीनाथ धाम की हेली सेवा 12 मई से शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। नागरिक उड्डयन विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी. रविशंकर ने बताया, बदरी-केदार मंदिर समिति और गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अनुरोध पर इन दोनों तीर्थ स्थलों के लिए इस बार हवाई सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

गौचर से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए दिन में श्रद्धालुओं की भीड़ कम रहने के समय तीन घंटे तक हेली सेवा संचालित होगी। बताया, हेमकुंड साहिब के लिए 25 मई से हेली सेवा शुरू करने का निर्णय हुआ है, जबकि बदरीनाथ धाम के लिए कंपनी के ऑपरेटर से वार्ता की जाएगी। ऑपरेटर की सहमति पर 12 मई या फिर 25 मई से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर दी जाएगी। यदि यह सेवा सफल रही तो इसे आगे बढ़ाया जाएगा।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours