केदारनाथ हेली सेवा से जाने वाले तीर्थयात्रियों को 24 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर वापस नहीं मिलेगा किराया

उत्तराखंड :-  उत्तराखंड में जल्द चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है, वहीं चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा से जाने वाले तीर्थयात्रियों को 24 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर किराया वापस नहीं होगा। जबकि 72 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर 75 प्रतिशत किराया वापस हो सकता है। हेली सेवा के टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है।

सरकार की ओर से इस बार केदारनाथ हेली सेवा में टिकटों की बुकिंग और यात्री सुविधाओं के लिए नई व्यवस्था बन रही है। हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग का काम आईआरसीटीसी को दिया जा रहा है। इससे टिकटों की कालाबाजारी की संभावना नहीं रहेगी। इसके लिए जल्द ही आईआरसीटीसी के साथ अनुबंध किया जाएगा।

केदारघाटी में लगेंगे कैमरे, मौसम की सूचना के लिए 

केदारघाटी में बीते वर्ष मौसम खराब होने के कारण एक हेलिकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें पायलट समेत सात लोगों की मौत हो गई थी। इस बार हेली सेवा का सफर सुरक्षित करने के लिए केदारघाटी में जगह-जगह कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे कंट्रोल रूम से कनेक्ट होंगे। कैमरों के माध्यम से घाटी में बादल आने या मौसम खराब का पता लगेगा। इस पर कंट्रोल रूम से हेली सेवा के पायलट और क्रू मेंबर को सूचना दी जाएगी।

आज गुप्तकाशी से हेली सेवा के लिए खुलेंगे टेंडर

यूकाडा ने अब तक फाटा, सिरसी से हेली सेवा सचांलन के लिए पवन हंस, हिमालयन हेली, कैट्रल एविएशन को तीन साल के लिए कार्य दे दिया है। जबकि गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए हेली सेवा के टेंडर 21 मार्च को खुलेंगे।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours