हरियाणा:- नूंह जिले के मांडी खेड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ हैं। जिसमें कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 10 बजे हुई, जब 19 वर्षीय मोनिस, मुरादाबाद निवासी, सफाई के लिए एक पानी के कुएं में उतरा। कुंएं में जहरीली गैस, संभवतः मीथेन, होने के कारण वह बेहोश होकर गिर गया। मोनिस को बचाने के लिए रशीद (40) पुत्र मतीन, समीर (20) पुत्र लियाकत और शौकीन पुत्र इकबाल, सभी मांडी खेड़ा निवासी, कुंएं में उतरे। गैस की चपेट में आने से मोनिस, रशीद, और समीर की मौके पर ही दम घुटने से मौत हो गई। शौकीन को स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की मदद से निकालकर मांडी खेड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
फायर ब्रिगेड और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है, और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण कुएं में जहरीली गैस के कारण दम घुटना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गैस के स्रोत की जांच के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया है। इस हादसे ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है। मृतकों में एक युवा कांग्रेस नेता के पिता भी बताए गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को सहायता और मुआवजे का आश्वासन दिया है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि कुओं और बंद स्थानों में सफाई से पहले गैस की जांच और उचित सुरक्षा उपायों का पालन जरूरी है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…