संभल में जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताने के बाद पुलिस प्रशासन हुआ अलर्ट

संभल:-  संभल में जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताने के दावे के बाद से पुलिस प्रशासन अलर्ट है। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर जुमे की नमाज पर जामा मस्जिद में ज्यादा से ज्यादा नामाजियों के पहुंचने के आह्वान की पोस्ट पर पुलिस प्रशासन और ज्यादा सतर्क हो गया है। मस्जिद के आसपास पुलिस, पीएसी और आरआरएफ की और ज्यादा तैनाती कर दी है। सथ ही मस्जिद जाने वाले दो रास्ते बांस-बल्ली लगाकर बंद कर दिए हैं। मंगलवार की शाम को न्यायालय के आदेश पर कोर्ट कमिश्रर सर्वे के लिए जामा मस्जिद पहुंचे थे।  इसके बाद से मस्जिद के आसपास सतर्कता बढ़ा दी गई है।

संभल और असमोली सर्किल के थानों की फोर्स की ड्यूटी लगा दी है। इसके अलावा एक कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरआरएफ की तैनात की है। बृहस्पतिवार को मोहल्ला बरेली सराय निवासी बिलाल ने सोशल मीडिया पर जामा मस्जिद में होने वाली जुमे की नमाज में ज्यादा से ज्यादा लोगों से पहुंचने की अपील की। हालांकि बाद में यह पोस्ट हटा दी गई। जिसके बाद पुलिस प्रशासन और ज्यादा अलर्ट हो गया है। मस्जिद के आसपास पुलिस, पीएसी और आरआरएफ की तैनाती बढ़ाने के साथ ही सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मस्जिद को जाने वाले बाजार और मोहल्ला कोटपूर्वी के रास्ते को बांस बल्ली लगाकर बंद कर दिया है। बुधवार को बैरिकेडिंग कर बंद किया गया था।

आज शहर में ड्रोन से निगरानी होगी

एक मुख्य रास्ता नमाजियों के लिए खुला है। वहां फोर्स की तैनाती है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि यह एहतियाती तौर पर सतर्कता बरती जा रही है। सोशल मीडिया पर पुलिस की निगरानी है। जुमा नमाज को लेकर सतर्कता बढ़ाई है। शुक्रवार को शहर में ड्रोन से निगरानी कराई जाएगी।

जामा मस्जिद के नजदीक लगे कैमरे दुरुस्त कराए गए

शहर में पुलिस की निगरानी है। सोशल मीडिया के साथ अपने सूत्रों को सक्रिय किया हुआ है। इसी क्रम में शहर के प्रमुख स्थानों पर लगे कैमरे दुरूस्त कराए गए हैं। नगर पालिका द्वारा लगाए गए कैमरे जगह-जगह खराब पड़े थे। जामा मस्जिद के नजदीक भी लगे कैमरों में दिक्कत थी। बृहस्पतिवार को जामा मस्जिद के नजदीक लगे कैमरे दुरूस्त कराए गए हैं।नगर पालिका के ईओ मणिभूषण तिवारी ने बताया कि कैमरे सही कराए गए हैं। जहां बचे हैं वहां भी सही कराए गए हैं।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours